माघ पूर्णिमा पर बनने जा रहा इस राशि में बहुत ही अद्भुत योग, इन लोगों को होगा लाभ

माघ पूर्णिमा इस बार कन्या राशि में है। कन्या राशि का स्वामी बुध है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ और अशुभ तौर पर देखने को मिल सकता है। माघ पूर्णिमा का कन्या राशि में होना इन तीन राशि वालों को तगड़ा लाभ दिलाएगा।

177
Magh Purnima 2024

Magh Purnima 2024: साल में 12 पूर्णिमा पड़ती है। हर महीने में एक पूर्णिमा पड़ती है। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा 23 फरवरी को दोपहर 3:33 से शुरू होगा जो अगले दिन 24 फरवरी को शाम 5:59 तक रहेगा। माघ की पूर्णिमा पर इस बार बहुत ही अद्भुत योग बन रहा है। दरअसल माघ पूर्णिमा इस बार कन्या राशि में है। कन्या राशि का स्वामी बुध है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ और अशुभ तौर पर देखने को मिल सकता है। माघ पूर्णिमा का कन्या राशि में होना इन तीन राशि वालों को तगड़ा लाभ दिलाएगा।

मकर राशि

अगर आप किसी तरह की कोई समस्या से परेशान है आपको तुरंत ही हल मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। अविवाहित लोगों के लिए इस समय शादी का प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शिक्षा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

किसी भी प्रकार का कर्ज है तो इस समय खत्म हो जाएगा। स्टूडेंट इस समय किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

चंद्रमा के प्रभाव से किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है। यह समय ऐसा है जिस कार्य में मेहनत करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। जो भी कार्य अब तक रुके हुए हैं उसमें बहुत जल्द ही सफलता हासिल होगी। वृषभ राशि के लोग जो क्रिएटिविटी में रुचि रखते हैं उनके लिए यह योग अच्छा प्रभाव डालेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दूर होंगे सभी दुख, इन 2 चीजों से करें भगवान भोलेनाथ का अभिषेक