दूर होंगे सभी दुख, इन 2 चीजों से करें भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं। तो रुद्राभिषेक जरूर कारण रुद्राभिषेक दो चीजों से करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

166
Shiv Puja ke Niyam

Shiv Puja ke Niyam: भगवान शिव जी पर प्रसन्न होते हैं उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रुद्राभिषेक करना बहुत ही लाभदायक होता है। रुद्राभिषेक दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें रुद्र का अर्थ भगवान शंकर और अभिषेक यानी स्नान। वैसे तो कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं। तो रुद्राभिषेक जरूर कारण रुद्राभिषेक दो चीजों से करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

दूध से अभिषेक

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान शिव के प्रकाश में स्वरूप का मानसिक तौर पर ध्यान करते हुए एक पात्र में दूध भरकर उससे शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। शिवजी की पंचाक्षरी मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर दूध को पतली धार बनाकर छोड़ना चाहिए। धूप आदि दिखा कर पुष्प और प्रसाद अर्पित करना चाहिए।

जल का अभिषेक

एक तांबे के स्वच्छ लोटे में शुद्ध जल भरकर पात्र में कुमकुम से तिलक करें। अब ओम नमः शिवाय पंचाक्षरी मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ उस जल को अर्पित करें। जल से अभिषेक करने से सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिल जाता है। शिवलिंग पर जल से अभिषेक करने के बाद उसे अच्छे से कपड़े में पोंछ लें और फिर चंदन आदि लगाकर पुष्प अर्पित करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-जया एकादशी पर बनने जा रहे कई शुभ संयोग, दोनों हाथों से पैसा बटोरेंगे ये राशि के लोग