कार्तिक पूर्णिमा पर आसमान में दिखेगा सुपरमून, शनि की दृष्टि से बनेगा दुर्लभ संयोग! जानें क्यों खास है 24 नवंबर का दिन

Kartik Purnima 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार 24 नवंबर को पड़ने वाली कार्तिक पूर्णिमा कई खास संयोगों के कारण चर्चा में है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बनेगा। इसके अलावा आसमान में सुपरमून दिखाई देने की भी संभावना है। वहीं, चंद्रमा पर शनि की तीसरी दृष्टि इस दिन को ज्योतिषीय नजरिए से और खास बना रही है।

सुपरमून से रोशन होगी कार्तिक पूर्णिमा की रात

इस साल कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा का बेहद आकर्षक रूप देखने को मिल सकता है। दरअसल, जब पूर्णिमा के आसपास चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होता है, तब वह सामान्य दिनों की तुलना में बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। ऐसे में 24 नवंबर की रात चंद्र दर्शन लोगों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं में भी पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा और दर्शन का विशेष महत्व बताया गया है।

चंद्रमा की स्थिति और शनि की दृष्टि बनाएगी खास संयोग

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। साथ ही कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा। इस दौरान शनि की तीसरी दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने की बात कही जा रही है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, परिघ योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और गुरु-मंगल योग का भी संयोग बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अलग-अलग शुभ और महत्वपूर्ण फल देने वाला माना जाता है।

देव दीपावली और गुरु नानक जयंती का भी है विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार देव दीपावली और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों को लाखों दीपों से सजाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दीपदान के साथ अन्न, वस्त्र और जरूरतमंदों को दान देने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इन धार्मिक कार्यों से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

(Disclaimer: यहां  पर प्राप्त सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-गुस्से में उबल रही थी बाइक राइडर, तभी हाथ में फूल लेकर आया अजनबी और कर दी ऐसी हरकत… वीडियो देख हर कोई हैरान!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img