इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए संतरा, हो सकती है बड़ी परेशानी

जब किसी से शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है तो लोग उसे पूरा करने के लिए संतरे का सेवन करते हैं। संतरे में मिलने वाला विटामिन सी, फाइबर, टामिन A, B, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखने में बहुत सहायता करते हैं। क्या आप जानते हैं इसका ज्यादा सेवन करने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं किन 5 परिस्थितियों में संतरे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

पाचन क्रिया से संबंधित समस्या

यदि आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी है, तो संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे का ज्यादा सेवन करने से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। केवल यही नहीं इसमें मौजूद फाइबर की अधिकता से आपको डायरिया भी हो सकती है।

दांत में हो सकती है परेशानी

संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता है। इसके कारण व्यक्ति के दांतों में कैविटी होने से उसके दांत खराब होने लगते हैं।

एसिडिटी की परेशानी

संतरे में एसिड पाया जाता है जिसका सेवन अगर आप ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी होने पर व्यक्ति को सीने और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है।

पेट में परेशानी

शिशुओं को संतरे का सेवन कभी नहीं करवाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एसिड उन्हें पेट संबधित समस्या पैदा कर सकता है।

खाली पेट न खाएं

खाली पेट संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में पाया जाने वाला अमिनो एसिड के कारण पेट में बहुत गैस बनने लगती है। इसके अलावा रात में भी संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए, संतरे की तासीर ठंडी होने के कारण आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

 

Hot this week

फर्रुखाबाद में खाकी पर हमला! सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ों से पीटा, VIDEO वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती...

त्रिशूल-डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी! काशी में पूजा के बाद सामने आईं तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img