Thursday, November 13, 2025

खाने के कुछ देर बाद ही लग जाती है भूख तो हो सकता है ये गंभीर रोग

Binge Eating Disorder: भर पेट खाना खाने के बाद भी यदि आपको भूख लग रही है तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि आवश्यकता से अधिक खाना खाना और हर वक्त केवल खाते रहना गंभीर बीमारी का संकेत है। इसे बिंज ईटिंग डिसऑर्डर (Binge Eating Disorder) भी कहा जाता है। ये साइकोलॉजिकल हैबिट है, जिसका इलाज वक्त पर करवाना बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आप भी इस प्रकार की आदत रखते हैं तो तुरंत ही डॉक्टर से मिलना चाहिए। क्योंकि यदि वक्त पर इलाज न किया जाए तो ये कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती है। जानते हैं बिंज ईटिंग डिसऑर्डर क्या है और इससे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं…

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर

किसी स्पेशल अवसर पर कई लोग अधिक खा लेते हैं। लेकिन, ये बिंज ईटिंग डिसऑर्डर में नहीं आता है। यदि ये अक्सर हो रहा है तो फिर चिंता की बात है। बिंज ईटिंग डिसऑर्डर की चपेट में आने के बाद खाने पर नियंत्रण बनाना बेहद मुश्किल होता है। खाना खाने के कुछ देर बाद ही खाने का मन करने लगता है।

ये हैं लक्षण

1. बिंज ईटिंग डिसऑर्डर वाले व्यक्ति में अधिक वजन या ओबीसिटी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।
2. लगभग 2 घंटे के अंदर अधिक भोजन करना।
3. खाने की इच्छा पर नियंत्रण न होना।
4. खाने के वक्त आसपास क्या हो रहा है, इसे नजरअंदाज कर देना।
5. पेट भरा होने के बाद भी भोजन करना।

इससे होने वाले नुकसान

1. अधिक खाने के बाद उल्टी, दस्त की परेशानी होना।
2. बिंज ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार होने पर हार्ट की सेहत पर काफी असर पड़ सकता है।
3. मोटापा और अधिक फैट्स् से स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
4. बिंज ईटिंग से जुड़ी परेशानियां मानसिक बीमारी को भी प्रभावित कर सकती हैं। डिप्रेशन, तनाव और कई मेन्टल परेशानी हो सकती हैं।
5. बिंज ईटिंग डिसऑर्डर के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img