UP News: शादी के 5 महीने बाद बहू ने दिया बेटी को जन्म, दंग रह गए ससुराल वाले

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शादी के 5 महीने बाद ही एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। बहू के 5 महीने बाद ही मां बनने की खबर से ससुराल वालों के होश उड़ गए और उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी बहु को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वहीं लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के मायके वालों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। दोनों बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

शादी के 5 महीने बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म

दरअसल्या मामला कौशांबी जिले के करी कस्बे का है यहां की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने बेटे का विवाह 20 मई 2023 को संदीपन घाट क्षेत्र में किया था। शादी के कुछ महीने बाद बहू मायके चली गई। ससुराल वालों ने बताया की शादी के 5 महीने बाद बहू ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसकी खबर सुनते ही ससुराल वालों के होश उड़ गए। महिला ने बताया की बहू ने बेटी को जन्म दिया था लोक क्लास के दर से ससुराल वालों ने काफी दिनों तक यह बात अपने रिश्तेदारों से छुपा रखी। लेकिन कुछ दिन बाद बहू अपनी नवजात बेटी को लेकर ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने अपनी बहु को अपने से साफ इनकार कर दिया।

बहू ने काटा हंगामा

जब ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया तो बहू ने हंगामा खड़ा कर दिया देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए। वही दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे ने शिकायत दर्ज करवाई वही करारी थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

Read More-इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव ने लगाई मुहर

Hot this week

खान सर को सता रहा गिरफ्तारी का डर? कोर्ट पहुंचकर उठाया बड़ा कदम

पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img