इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव ने लगाई मुहर

Up Loksabha Election 2024: इस समय लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी जोरों से तैयारी चल रही हैं। अब इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है।जिसमें उन्होंने बताया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने पर भी बधाई दी है और कहां वह अपना एमपी संभाले हम समाजवादी यूपी संभाल लेंगे। इसके साथी सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन और पीडीए मिलकर बीजेपी को जरूर हराएगा।

इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर बयान देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके चुनाव प्रचार के लिए हम वोट मांगेंगे। आपको बता दे अप की कन्नौज लोकसभा सीट इस समय भाजपा के खाते में है और साल 2019 के चुनाव में भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराया था। इससे पहले कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। अब यह देखना होगा कि अखिलेश यादव अगर इस सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो सपा क्या जीत हासिल कर पाएगी या फिर भाजपा की झोली में यह सीट जाएगी।

2019 में 5 सीटों पर सपा ने दर्ज की थी जीत

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसमें मैनपुरी से दिवंगत मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। रामपुर से आजम खान, मुरादाबाद से एसटी हसन, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क जीत दर्ज की थी। बाद में उपचुनाव में सपा को रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर हार मिली थी।

Read More-संसद में सुरक्षा चूक मामले में सात कर्मियों को किया गया सस्पेंड, लोकसभा सचिवालय ने लिया एक्शन

Hot this week

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को मिला शशि थरूर का समर्थन! कहा ‘युवाओं को भी अपना…’

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई व्यंग्यात्मक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img