Sunday, February 1, 2026

विवादों में फंसी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’, मेकर्स की इस बड़ी गलती पर भड़क रहे लोग

Satya Prem ki katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म बहुत ही ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की सत्य प्रेम की कथा का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है। इसी नए गाने के कारण आने वाली फिल्म सत्य प्रेम की कथा विवादों में फंस गई हैं।

विवादों में फंसी कार्तिक और कियारा की फ़िल्म!

आपको बता दें कि सत्य प्रेम की कथा फिल्म का नया गाना पसूरी नु गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। सत्य प्रेम की कथा के नए गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का रोमांस देखा गया है। कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के फैंस इस गाने को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो कई लोग कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के इस गाने पर विवाद भी खड़े कर रहे हैं।

मेकर्स पर लोगों ने निकाली भड़ास

आपको बता दें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के इस नए गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। तो कई लोग इस गाने को लेकर अलग तरह के भी कमेंट कर रहे हैं। कई लोग सत्य प्रेम की कथा के इस गाने पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तानी हिट गाने के रीमिक्स बनाने की क्या जरूरत थी। तो कई लोगों को इस गाने का रीमिक्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। आपको बता दे कि सत्य प्रेम की कथा के गाने पसूरी नू गाना पाकिस्तान के हिट सॉन्ग पसूरी पर बनाया गया है। पाकिस्तानी गाने पसूरी को पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था और आज भी लोग इस गाने को सुनते हैं।

Read More-क्रिकेट के बाद चेस खेलेगा Team India का यह दिग्गज खिलाड़ी! ट्वीट से मचा हड़कंप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img