Kanpur: 6 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत, मुंह में पत्ते भरकर ईंट से कुचला सिर

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला जब बच्ची ने मना किया तो उसके मुंह में पत्ते भर दिए और उसका सिर ईंट से कुचल दिया। उसे मरा हुआ जानकर उसे लहुलुहान हालत में वहां से छोड़कर भाग आया। जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले गए जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चॉकलेट देने के बहाने ले गया था युवक

जानकारी के अनुसार घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता ने पुलिस कोठारी देते हुए बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने उनकी 6 साल की मासूम बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ पीछे स्थित मजार के पास ले गया जहां पर युवक ने उनकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने मासूम के मुंह में पत्ते भर दिए हैं। फिर भी मासूम चुप नहीं हुई तो पास रखी ईंट से सिर पर कई वार कर दिए हैं और वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने मासूम को लहुलुहान हालत में पड़ा देखा। शोर मचाने के साथ परिजनों को घटना की सूचना दी गई। बच्ची को घाटमपुर सीएससी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

पुलिस उपायुक्त कानपुर दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया की 10 जून शाम को घाटमपुर इंस्पेक्टर को सूचना प्राप्त हुई की मोहल्ला जवाहर नगर कस्बा घाटमपुर की एक 5 वर्षीय लड़की को घायल अवस्था में सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। लड़की को कानपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्चों के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। वही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

Read More-‘मेरा बेटा तड़प तड़प कर मरा…’, राजा रघुवंशी के पिता ने दोषियों को फांसी देने की मांग

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img