Wednesday, December 3, 2025

ICC ने जारी किया World Cup 2023 का शेड्यूल, 7 साल बाद भारत आएगी पाकिस्तानी टीम

World Cup 2023 Schedule: क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। इस बार विश्व कप 2023 के सभी मुकाबले भारत में खेले जाने हैं। क्योंकि आईसीसी ने विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत के हाथों में सब्जी है। आपको बता दें कि विश्व कप 2023 का शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है। वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का भी महा मुकाबला देखा जाएगा।

वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान

आपको बता दें कि आईसीसी ने आज यानी 27 जून को विश्व कप 2023 के मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस दिन होगा भारत-पाक के बीच महा मुकाबला

आपको बता दें कि वनडे विश्वकप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच भी 15 अक्टूबर को विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 7 साल बाद भारत के दौरे पर आने वाली है। साल 2016 के बाद पहली बार पाकिस्तानी टीम भारत में आकर क्रिकेट मैच खेलेगी।

Read More-World Cup 2023: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को नीदरलैंड ने हराया, सुपर ओवर में बनाए 30 रन

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img