आप भी ज्यादा खाते हैं आलू तो हो जाएं सावधान, होते हैं ये नुकसान

293

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है इसीलिए सब्जियों में सबसे अधिक इस्तेमाल आलू किया है। कुछ लोग आलू खाना पसंद करते हैं। मगर जानकारी के लिए बता दें कि आलू का स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि यह अधिक खाने से यह शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। साथ ही यह वजन भी काफी बढ़ाता है। यदि आपको अपने शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना है तो आलू खाने से दूरी बना लेनी चाहिए। खासकर मधुमेह के मरीजों को आलू खाने से परहेज जरूर करें। कुछ लोग आलू को डीप फ्राई करके खाते हैं उनके सेहत पर यह बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

होती है गैस की बीमारी

ज्यादा आलू खाने से गैस की बीमारी भी होती है। माना जाता है कि गैस के लिए बहुत हद तक आलू को जिम्मेदार ठहराया जाता है। गैस की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आलू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसलिए यदि आपको गैस की परेशानी अधिक है तो आलू का प्रयोग करने से बचें। रोजाना आलू खाने से फैट बढ़ता है और गैस की परेशानी होती है।

आलू खाने से बढ़ता है मोटापा

आलू खाने से बहुत अधिक मोटापा बढ़ता है। ऐसे में आपको बढ़ते हुए वजन को रोकना है तो आलू खाना छोड़ना होगा। ज्यादा आलू खाने से कैलोरी भी बढ़ती है।

शुगर का बढ़ता है लेवल

शुगर के लेवल को कंट्रोल करना है तो आलू खाने से दूरी बना लेनी चाहिए। आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। जिसके कारण से शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। शरीर में शुगर का लेवल न बढ़े तो आलू खाने से दूरी बना लेनी चाहिए।

बढ़ता है ब्लड प्रेशर

ज्यादा आलू खाने से बीपी बढ़ता है। रिसर्च के अनुसार सप्ताह में चार या उससे ज्यादा बार बेक्ड, उबले या मैश्ड आलू नहीं खाना चाहिए। जिसके कारण ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। जरूरी नहीं है कि ब्लड प्रेशर से बचने के लिए एकदम आलू खाना छोड़ दें। मगर आप एक लीमिट में ही खाने की कोशिश करें।