याददाश्त बढ़ाने के साथ बालों का झड़ने से भी रोकता है काला अंगूर, जानिए और क्या हैं फायदे

277

आप सभी ने काले रंग के अंगूर (Black Grapes) तो देखे ही होंगे। ये स्वाद में मीठे तो होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं हैं। अंगूर में कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसमें मौजूद ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व व्यक्ति को कई बीमारियों से दूर रखता है। काले अंगूर का रोजाना सेवन न केवल आपके मोटापे को कम करने में बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं काले अंगूर का सेवन करने के क्या क्या फायदे होते हैं।

घटता है वजन

काले अंगूर का नियमित रूप से सेवन करने में मदद मिलती है। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काले अंगूर जरूर खाना चाहिए। काला अंगूर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रोककर बढ़ते वजन जैसी समस्याओं से भी बचाता है।

बेहतर करता है याददाश्त

काले अंगूर के सेवन से व्यक्ति की एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है। केवल यही नहीं काले अंगूर खाने से दिमागी गतिविधियां ठीक होकर माइग्रेन जैसी परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए है वरदान

काले अंगूरों का सेवन करने से डायबिटीज से निजात मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि काले अंगूरों में रेसवार्टल नाम का पदार्थ मौजूद होता है जो ब्लड में इंसुलिन का स्तर बढ़ाकर शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है तो काले अंगूर का सेवन करें। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे-रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना ठीक करता है। इसके सेवन से स्कैल्प को मजबूती मिलती है और बाल घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।

दूर रखें इंफेक्शन से

काले अंगूर में रेसवेरॉटल बैक्टीरिया और फंगस को मारने वाले पदार्थ होते हैं जोकि इनसे बचने के लिए हमारी बहुत मदद करता है। इसमें पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने की भी छमता होती है। काले अंगूरों में संक्रमण से लड़ने की क्षमता अधिक पाई जाती है। इसमें फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक करने की शक्ति होती है।