रिलीज हुआ Ganapath का ‘जय गणेशा’ सॉन्ग, टाइगर श्रॉफ के लुक ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म गणपत का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गणपत फिल्म के पहले गाने में बॉलीवुड के स्टार टाइगर श्रॉफ का शानदार अवतार देखा गया है।

118
Ganapath New Song

Ganapath New Song: टाइगर श्रॉफ के फैंस उनकी आने वाली फिल्म गणपत का इंतजार कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत में सालों बाद कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म गणपत का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गणपत फिल्म के पहले गाने में बॉलीवुड के स्टार टाइगर श्रॉफ का शानदार अवतार देखा गया है।

रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ की फिल्म का पहला गाना

आज सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म गणपत के पहले गाने को शेयर कर दिया है। गणपत फिल्म के पहले गाने का नाम जय गणेशा है। गणपत फिल्म के गाने को टाइगर श्रॉफ के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में टाइगर श्रॉफ का अनोखा अंदाज फैंस को देखने को मिला है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ भगवान गणेश की भक्ति में लीन हुए नजर आए।

फैंस को पसंद आया था ट्रेलर

पहली बार बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन को एक बार हीरोपंती फिल्म में देखा गया था। हीरोपंती फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। सालों बाद एक बार फिर से हीरोपंती फिल्म के बाद कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत के ट्रेलर को कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। गणपत फिल्म के ट्रेलर पर फैंस ने अच्छा रिस्पांस दिया था।

Read More-‘टाइगर आ रहा है…’ Salman Khan के नए पोस्टर ने बचाया सोशल मीडिया पर बवाल