चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भद्रकाली के दर्शन करने पहुंचे ISRO चीफ, कही दिल छू लेने वाली बात

भद्रकाली के मंदिर पहुंचकर इस सोमनाथ ने पूजा और अर्चना की। इस दौरान इसरो के एस सोमनाथ ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे सभी का दिल जीत लिया है।

206
ISRO

ISRO Chief On Chandrayaan 3: चांद पर तिरंगा लहराता देख हर किसी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हर कोई इसरो की तारीफ कर रहा है। वही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के एस सोमनाथ आज 27 अगस्त को तिरुवंतपुरम मंदिर पहुंचे हैं। भद्रकाली के मंदिर पहुंचकर इस सोमनाथ ने पूजा और अर्चना की। इस दौरान इसरो के एस सोमनाथ ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे सभी का दिल जीत लिया है।

‘मैं कई मंदिरों में जाता हूं…’

इसरो चीफ इस सोमनाथ ने कहा कि, “मैं एक खोज करता हूं मैं चंद्रमा के बारे में खोज करता हूं विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों की खोज करना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है। मैं कई मंदिरों में जाता हूं कई धर्म ग्रंथ पढ़ता हूं और इस ब्रह्मांड में हमारे अस्तित्व के बारे में खोज करने का प्रयास करता हूं।” वही चंद्रयान 3 की सफलता पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि सब कुछ बहुत अच्छे से कम कर रहा है इसके लैंडर रोवर अच्छी स्थिति में हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 3 सितंबर से पहले हम सभी प्रयोगों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

चंद्रयान-3 के नाम को लेकर क्या बोले इसरो चीफ

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जो इसका नाम रखा गया है, उसको लेकर इसरो चेयरमैन ने कहा कि, पीएम ने इसका अर्थ उसे तरीके से बताया है जो हम सभी के लिए उपयुक्त है। पीएम पीएम चांद पर जिस जगह चंद्रयान 2 ने 2019 में अपने पद चिन्ह छोड़े थे उसे तिरंगा पॉइंट नाम दिया और इसका मतलब भी बताया है। दोनों भारतीय नाम है हम जो कर रहे हैं इसका एक महत्व होना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री होने के नाते यह नाम रखने का उनका विशेष अधिकार है। वही आपको बता दें चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट को शिवशक्ति पॉइंट का नाम दिया गया है।

Read More-कराची टू नोएडा फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन पर्दे पर आएगी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी