Saturday, December 20, 2025

टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा चुकी ये हसीना, अब साध्वी बनकर गुजार रही है जिंदगी

Mamta Kulkarni: 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली हैं। हमेशा सबके दिलों में राज करने वाली ममता कुलकर्णी अब कहां गुम हो गई हैं। ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर काफी कंट्रोवर्सी रहा है। करण अर्जुन क्रांतिवीर आशिक आवारा तिरंगा जैसी हिट फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली ममता कुलकर्णी इन दिनों साध्वी बनकर अपना जीवन गुजार रही है।

टॉपलेस फोटोशूट कराकर मचा दिया था तहलका

1993 में ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था उस जमाने के लिए यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। उस दौरान ममता कुलकर्णी पर लोगों ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे लोग सड़कों पर उतर आए थे। ममता कुलकर्णी को इस फोटोशूट के लिए जुर्माना भी भरना पड़ा था। आपको बता दें ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

साध्वी बनी ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने साल 2000 में ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी के साथ शादी कर ली थी। एक्ट्रेस और उनके पति विकी को 2016 में तस्करी के आरोप में अरेस्ट भी किया गया था उसके बाद एक्ट्रेस को छोड़ दिया गया। एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और 2014 में ऑटोबायोग्राफी के साथ सामने आई और बताया कि वह शादी बनकर आध्यात्म के रास्ते को अपना लिया है।

Read More-देर रात Aditya Roy Kapur के साथ कार में निकली Ananya Pandey, पैपराजी को देख छुपाया चेहरा

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img