बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक गोविंदा (Govinda) या सुनीता की ओर से तलाक को लेकर कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट से बाहर आती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह काफी गंभीर दिखाई दीं और उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। यशवर्धन भी पैपराजी से तस्वीरें नहीं लेने की अपील करते नजर आए। गाड़ी में बैठते सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कुछ ऐसा कहा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, 2024 में भी दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। बाद में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, फरवरी 2025 में गोविंदा (Govinda) के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने अर्जी दाखिल होने की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि दोनों के बीच चीजें ठीक हैं और वे साथ हैं।
सुनीता ने गोविंदा के अफेयर पर भी की थी बात
गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय में कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। हाल ही में ‘लॉक अप: सच या सजा 2’ में सुनीता ने गोविंदा की कथित पुरानी रिलेशनशिप्स पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्यार में कई चीजों को नजरअंदाज करना पड़ता है। इसी बीच गोविंदा का नाम उनकी फिल्म से जुड़ी एक अभिनेत्री के साथ भी जोड़ा गया, जिसके बाद सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की नाराजगी की खबरें सामने आईं। उन्होंने कथित तौर पर गोविंदा के साथ नजर आने वाली लड़की की उम्र को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद गोविंदा (Govinda) ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उनके प्रोफेशनल काम में दखल नहीं दिया जाना चाहिए। दोनों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।
1987 में हुई थी दोनों की शादी
गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने साल 1987 में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों ने अपनी शादी को कुछ समय तक निजी रखा था। बाद में उनकी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद शादी की जानकारी सार्वजनिक हुई। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। सुनीता पहले भी कह चुकी हैं कि वह गोविंदा को छोड़ना नहीं चाहतीं और दोनों के अलग-अलग घरों में रहने की वजह भी उन्होंने परिवार की निजता और गोविंदा (Govinda) के काम को बताया था। ऐसे में अब सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद तलाक की अटकलें जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन क्या यह वाकई तलाक की प्रक्रिया से जुड़ा मामला है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Read more-सपा के पूर्व MLC कमलेश पाठक सहित 10 लोगों को उम्रकैद, किस केस में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला?





