Saturday, November 15, 2025

Allu Arjun से भी खतरनाक है Pushpa 2 के विलेन का लुक, वायरल हो रही पहली झलक

Pushpa 2: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज पूरे एक्टिंग जगत में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग के आज करोड़ों लोग दीवाने हैं। अल्लू अर्जुन ने साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने एक्टिंग की दुनिया में अलग ही बवाल मचा दिया था। अल्लू अर्जुन के फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जिस कारण पुष्पा फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसके बाद अब मेकर्स पुष्पा 2 की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच पुष्पा 2 के विलन का फर्स्ट लुक सामने आया है।

पुष्पा 2 के विलन का लुक आया सामने

पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक और किरदार को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। पुष्पा फिल्म में भंवर सिंह शेखावत के किरदार को को पसंद किया गया था। भंवर सिंह शेखावत पुष्पा फिल्मों में नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। पुष्पा फिल्म में भंवर सिंह शेखावत का फहाद फासिल ने निभाया था। एक बार फिर से फहद फासिल पुष्पा 2 फिल्म में भंवर सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर पुष्पा टू के मुख्य विलेन भंवर सिंह शेखावत का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

खतरनाक है लुक

आपको बता दें कि भंवर सिंह शेखावत के पुष्पा 2 के लुक को देखकर अल्लू अर्जुन के फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। भंवर सिंह शेखावत इस नए पोस्टर में किलर लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह काला चश्मा, गले में ताबीज और हाथ में सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 के लुक को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। अल्लू अर्जुन के अलावा पुष्पा 2 फिल्म में रश्मिका मंदाना अभी लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी।

Read More-Nitin Desai की मौत के बाद बेटी ने कर्ज को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-‘झूठ बोलना बंद करो…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img