टीवी पर फिर लौट रही है रामानंद सागर की ‘रामायण’, जाने कब और कहां देख पाएंगे पसंदीदा शो

अब इसी बीच रामानंद सागर की रामायण को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रामानंद सागर की रामायण फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही है।

178
Ramayan

Ramayan Coming Soon: टीवी का सबसे चर्चित और पसंदीदा धार्मिक शो रामायण(Ramayan) लाखों दर्शकों का मनोरंजन कर चुका है। जब भी टीवी पर रामायण(Ramayan) आती है तो लोग अपना सभी काम छोड़कर रामानंद सागर की रामायण देखने बैठ जाते हैं। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी। अब इसी बीच रामानंद सागर की रामायण को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रामानंद सागर की रामायण फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही है।

कब और कहां देख पाएंगे रामानंद सागर की रामायण

1987 दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुई रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। दर्शकों का लोकप्रिय रामायण एक बार फिर से उनका मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा,’रिपु रन जीति सुजस सुर गावत, सीता सहित अनुज प्रभु आवत…एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो रामायण। रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर डीडीनेशनल पर, जल्द देखिए।’ हालांकि आपको बता दे अभी तक इस शो को टेलीकास्ट करने की तारीख सामने नहीं आई है।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे अरुण -दीपिका

आपको बता दें राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया के साथ लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अभी हाल ही में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। हालांकि अरुण गोविंद ने बताया था कि इस दौरान उन्हें राम लला के दर्शन नहीं हो पाए। आपको बता दे इससे पहले रामानंद सागर की रामायण लॉकडाउन में प्रसारित की गई थी।

Read More-Ananya Panday के साथ नजर आएंगी Sara Ali Khan, पहली बार इस फिल्म में एक साथ धमाल मचाएंगे बेस्ट फ्रेंड्स!