अगले महीने इस दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लेने जा रहे सात फेरे? शादी की डेट में कन्फर्म!

अब इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

286
raghav chadha and parineeti chopra

Parineeti Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी करने जा रही हैं हालांकि सगाई के बाद अभी तक इन्होंने अपनी शादी की डेट का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

अगले महीने लेंगी सात फेरे!

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा सितंबर महीने में सात फेरे लेने जा रहे हैं। 25 सितंबर को राघव परिणीति चोपड़ा को दुल्हनिया बनाएंगे। इनकी शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर और करीबी दोस्त ही शामिल। राघव की शादी को लेकर एक सोर्स का कहना है कि यह एक ग्रैंड शादी होगी। परिणीति और राघव की शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते से ही शुरू हो जाएंगी। आईए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी कहां होगी और रिसेप्शन भी कहां होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

यहां लेंगे शाही अंदाज में सात फेरे

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शाही अंदाज में शादी करेंगे। इनका वेडिंग रिसेप्शन गुरुग्राम में होने की खबरें सामने आ रही हैं। इनकी शादी में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो सकते हैं वहीं पॉलिटिक्स के लोग भी इनकी शादी में शिरकत करेंगे। परिणीति और राघव ने 13 में को कपूरथला हाउस में सगाई कर ली थी उनकी सगाई में एक्टर्स और बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई थी।

Read More-बिकिनी पहन ‘आश्रम’ की बबीता ने ढाया कहर, किया इतना हॉट डांस देखकर ‘बाबा निराला’ के उड़ जाएंगे होश