Wednesday, February 4, 2026

UP: सुहागरात अगले दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, सच्चाई जानकर उड़ गए ससुराल वालों के होश

Greater Noida Dulhan: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें बीते सोमवार को एक शख्स की शादी हुई थी और अगले दिन ही दुल्हन का खौफनाक सच सभी के सामने आ गया तो ससुराल वालों के भी होश उड़ गए। सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में काफी जोर से दर्द हुआ जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया डॉक्टर ने जब उसकी जांच की तो बहुत ही हैरान कर देने वाला सच सामने आया। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन 7 महीने की प्रग्नेट है‌ और अगले दिन ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

दुल्हन निकली 7 महीने की प्रेग्नेंट

दरअसल यह मामला नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सिकंदराबाद की एक लड़की से हुई थी। शादी की सभी रस्में होने के बाद दुल्हन को विदा कराकर ससुराल लाया गया लेकिन अगले दिन ही दुल्हन के पेट में काफी तेज दर्द हुआ जिसे देखकर ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने दुल्हन की जांच शुरू की जिसमें पता चला कि दुल्हन के पेट में 7 महीने का बच्चा है। यह सुनकर ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई अगले दिन ही दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस में नहीं दर्ज कराई कोई शिकायत

यह सब देखकर ससुराल वालों को गुस्सा आया और उन्होंने लड़की वालों को बुलाकर उसके घर भेज दिया। उन्होंने दुल्हन और बच्चे को रखने से इंकार कर दिया। मामले में दनकौर पुलिस का कहना है कि इस मामले की सूचना मिली है लेकिन शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। हालांकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि लड़की वालों ने बताया कि लड़की का पथरी का ऑपरेशन हुआ है जिसके कारण उसका पेट थोड़ा फूला है। लड़की पक्ष वालों ने इस बात की जानकारी लड़के वालों को बिल्कुल भी नहीं दी।

Read More-हैवान बना ससुर! असुर बनकर बहू का सिर धड़ से किया अलग, गांव में फैली सनसनी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img