मां की चिता ठंडी होने से पहले काम पर लौटे CM योगी, लखनऊ पहुंचते ही संभाली जिम्मेदारी

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने के बाद एक बार फिर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर मां का अंतिम संस्कार करने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और कई संत-महात्मा भी मौजूद रहे। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था, लेकिन अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी दायित्वों की ओर रुख किया।

मां के निधन की खबर मिलते ही गोरखपुर से रवाना हुए थे योगी

सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में निधन हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां कुछ समय एकांत में बिताने के बाद लखनऊ होते हुए उत्तराखंड रवाना हो गए। मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए वह अपने पैतृक गांव और फिर हरिद्वार पहुंचे थे।

लखनऊ पहुंचते ही पीएम मोदी के कार्यक्रम की ली जानकारी

शनिवार दोपहर लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली और जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान अब प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर है। उनके लखनऊ लौटने के साथ ही सरकारी स्तर पर कार्यक्रम की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 शाम 5 बजे एयरपोर्ट पर करेंगे पीएम मोदी की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 5 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मां के निधन के बाद व्यक्तिगत दुख से गुजर रहे मुख्यमंत्री का फिर से सार्वजनिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में लौटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More-मां की चिता के सामने भावुक हुए सीएम योगी! हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार जारी

Hot this week

भारत की GDP ग्रोथ देख ट्रंप हुए हैरान! अमेरिका को लेकर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img