महिलाओं को हर साल ₹40 हजार, घरों में 300 यूनिट फ्री बिजली! अखिलेश यादव कब जारी करेंगे घोषणापत्र?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के मौके पर अपना नया घोषणापत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इसे ‘जन-मन घोषणापत्र’ और ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर कई बड़े चुनावी वादे किए जा सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव की है। इसके अलावा जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज और युवाओं को रोजगार के लिए आर्थिक मदद देने जैसे मुद्दे भी घोषणापत्र में शामिल हो सकते हैं।

तीन हिस्सों में आएगा घोषणापत्र, 75 जिलों के लिए अलग प्लान

समाजवादी पार्टी इस बार घोषणापत्र को अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इसे तीन स्तरों पर जारी किया जा सकता है। पहले हिस्से में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास और चुनावी वादों का खाका होगा। दूसरे हिस्से में प्रदेश के सभी 75 जिलों की स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को जगह मिलेगी। वहीं, तीसरे हिस्से में राजधानी लखनऊ के लिए विशेष योजनाओं का जिक्र हो सकता है। इसमें ट्रैफिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। घोषणापत्र जारी होने के बाद संविधान मार्च निकालने की भी तैयारी है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

युवाओं को 2 लाख की मदद, मुफ्त इलाज और मेट्रो यात्रा का भी वादा

संभावित घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं को खास प्राथमिकता दी गई है। स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव शामिल हो सकता है। गरीब परिवारों को बिना कार्ड मुफ्त इलाज और लखनऊ में छात्र-छात्राओं को मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा देने का वादा भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि घोषणापत्र तैयार करने में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की अहम भूमिका रही है। इसमें संविधान की रक्षा, आरक्षण, सामाजिक न्याय और रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार 2027 में बीजेपी को सत्ता से हटाने की बात कह रहे हैं। अब सबकी नजर 26 नवंबर को होने वाले संभावित ऐलानों पर है। हालांकि, इन योजनाओं और वादों की आधिकारिक पुष्टि घोषणापत्र जारी होने के बाद ही होगी।

Read more-करीना के एक्स बाॅयफ्रैंड को पति सैफ अली खान ने लगाया गले, वीडियो देख फैंस भी रह गए हैरान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img