हाथ में फ्रैक्चर लेकर पहुंचा मरीज, कानपुर के डॉक्टरों ने प्लास्टर की जगह बांध दी ऐसी चीज कि मच गया हड़कंप!

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित हैलेट अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति के टूटे हाथ का सही इलाज करने के बजाय कागज का गत्ता बांधकर घर भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित दर्द से परेशान होकर इलाज के लिए भटकता रहा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और जांच के आदेश दे दिए गए।

हादसे में टूटा हाथ, अस्पताल में इलाज के नाम पर बांध दिया गत्ता

जानकारी के मुताबिक, काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में शॉप नंबर-15 के निवासी धरम बाबू गुप्ता मंडी से गन्ना लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका ई-रिक्शा अचानक पलट गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें हैलेट अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके हाथ का एक्सरे तक नहीं कराया और प्लास्टर भी नहीं चढ़ाया। इसके बजाय हाथ पर कागज का गत्ता रखकर पट्टी बांध दी गई और उन्हें अस्पताल से भेज दिया गया।

दर्द से परेशान मरीज की मदद को आगे आए स्थानीय लोग

अस्पताल से बाहर आने के बाद भी धरम बाबू गुप्ता को हाथ में तेज दर्द होता रहा। आर्थिक तंगी के चलते उनके लिए बेहतर इलाज कराना आसान नहीं था। वह इलाज के लिए परेशान होते रहे, लेकिन उनकी स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने मदद करने का फैसला किया। लोगों ने आर्थिक और दूसरी जरूरी सहायता देकर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, ताकि उनके हाथ का सही तरीके से इलाज हो सके। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

धरम बाबू गुप्ता के इलाज से जुड़ा यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हैलेट अस्पताल प्रशासन तक पहुंचा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। हैलेट अस्पताल के हड्डी विभाग के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज के इलाज में लापरवाही हुई थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और डॉक्टरों की जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।

Read More- पिता मुलायम सिंह की जयंती पर क्या बोले अखिलेश यादव? कहा- ‘हर कोई हमेशा बुरा…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img