Friday, December 5, 2025

Roti ke Upay: अमीर बना देते हैं रोटी से जुड़े ये उपाय, तुरंत ही मिल जाता है गरीबी से छुटकारा

Roti Ke Upay: हिंदू धर्म में अन्न को देवता माना जाता है। कहा जाता है जिस घर में अन्न का अपमान होता है उस घर में गरीबी कभी पीछा नहीं छोड़ती। भोजन में रोटी का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके बिना भोजन पूरा ही नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में रोटी से जुड़े कुछ टोटके बताए गए हैं।जिनको करने से आपको कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होगी। घर में मां अन्नपूर्णा विराजमान रहेगी। रोटी से जुड़े इन उपायों को करने से घर की आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी।

गाय को खिलाएं रोटी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहली रोटी अगर तवे पर डालें तो उसे पहले गाय को खिलाना चाहिए। गाय को माता माना गया है गाय की पूजा और सेवा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि अगर पहली रोटी रोजाना गाय को खिला रहे हैं तो सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं। महालक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य के भंडार भी भरे रहते हैं।

कुत्ता को खिलाएं रोटी

वही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आखरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए ऐसा करने से कुंडली में सभी दोषो से छुटकारा मिल जाता है। कुंडली में शनि दोष हो या राहु केतु दोष और तो रात को आखिरी में बनाई जाने वाली रोटी कुत्ते को खिलाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपका भोजन बच गया है तो कौवें या पक्षियों को डाल देना चाहिए। कुत्ते का संबंध शनि और राहु से जोड़ा गया है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Rahu Gochar: अक्टूबर तक ये 3 राशि वाले काटेंगे मौज, राहु खोलेंगे तरक्की के रास्ते

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img