Friday, December 5, 2025

एकता से पहले ही ‘गठबंधन’ में पड़ी दरार! केजरीवाल के रवैये पर भड़के RJD

Patana Opposition Meeting: 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल अपनी रणनीति बनाने के लिए गठबंधन बनाया था। लेकिन गठबंधन बनने से पहले ही इसमें दरार आनी शुरू हो गई है। पटना में विपक्ष की बैठक को भी 4 दिन भी नहीं गुजरे हैं इसमें फूट पड़ते ही दिखाई दे रही है। अरविंद केजरीवाल के रवैए को देखकर लालू प्रसाद की पार्टी यानी आरजेडी भड़क गई है। विपक्षी दलों की बैठक से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के निकलने को लेकर आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बहुत बड़ा बयान दे डाला है।

केजरीवाल पर नाराज दिखे शिवानंद तिवारी!

आरजेडी के शिवानंद ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्हें तानाशाह और लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। हालांकि इस दौरान तेजस्वी यादव बिल्कुल ही शांत दिखे। उन्होंने कहा,’विपक्षी दलों के बीच सब ठीक है।’ वही विपक्षी एकता की बैठक को लेकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचार की जननी है बाकी सब बेल है। इतना ही नहीं विपक्ष की बैठक पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है।

विपक्ष की बैठक पर बीजेपी ने ली चुटकी

वहीं अब विपक्ष की बैठक पर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि , जुगनुओ ने शराब पी ली है और अब सूरज को भी यह गाली देंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाता है। वह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है विपक्ष इस जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित है। वह कहते हैं वे लोग लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगा रहे हैं। जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया है। अगर देश में लोकतंत्र खतरे में होता है तो वह हिमाचल प्रदेश में कैसे जीत गए, कर्नाटक में कैसे जीते?

Read More-‘रक्षक या तानाशाह?’ इंदिरा गांधी के लुक में नजर आई Kangana Ranaut, ‘इमरजेंसी’ का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img