झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री, सभी जिलों की पुलिस अलर्ट

सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। राज भवन के बाहर विधायक जुड़े हुए हैं और वह चंपई सोरेन को सीएम पद का शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

200
Jharkhand Politics News

Jharkhand Politics News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। हेमंत सोरेन ने राज भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपा है। हेमंत सोरेन का राज्यपाल ने इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। झारखंड के कम सोरेन से आज केंद्रीय एजेंसी पूछताछ कर रही है। जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ के लिए टीम उनके आवास पर मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। राज भवन के बाहर विधायक जुड़े हुए हैं और वह चंपई सोरेन को सीएम पद का शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले सीएम

सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुने गए हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया किया चंपई सोरेन को विधायक दल ने अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रस्ताव किया। चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन सबसे आगे चल रहे है उन्हें हेमंत सोरेन का बहुत ही करीबी माना जाता है। चंपई सोरेन सरायकेला सीट से विधायक हैं और इस समय परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। चंपई सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन का विश्वासपात्र माना जाता है। कयास लगाया जा रहा था कि सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

सभी जिलों की पुलिस हुई अलर्ट

वही आपको बता दे अभी भी हेमंत सोरेन की लगातार पूछताछ हो रही है।झारखंड के सभी ज़िलों में पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। गृह विभाग ने निर्देश दिए हैं। सभी ज़िलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया गया है।

Raed More-मयंक अग्रवाल के पानी में मिलाया गया जहर? ICU में भर्ती हुए भारतीय क्रिकेटर