लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने किया बड़ा बदलाव, यूपी में जारी की नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

BJP District President: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के जिला अध्यक्षों में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र में 19-19 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। ब्रज क्षेत्र में आगरा महानगर से भानु महाजन और मथुरा जिला से निर्भय पांडे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अगर पश्चिमी यूपी की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी और रामपुर में हंसराज पप्पू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

लखनऊ और लखीमपुर में दी गई इनको जिम्मेदारी

लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वही लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंप गई है। लखीमपुर में सुनील सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है। हरदोई में अजीत बब्बन को भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहराइच भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे को बनाया गया है।

शाहजहांपुर और पीलीभीत में बनाए गए ये जिलाध्यक्ष

बदायूं में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को बनाया गया है। पीलीभीत भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को जिम्मेदारी मिली है। पवन वर्मा को बरेली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है। हाथरस में भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी को बनाया गया है। मथुरा में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे को बनाया गया है।

Read More-अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान एक और जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेरा

Hot this week

ममता का इनकार, विधानसभा भंग, अब किसके हाथ में होगी पश्चिम बंगाल की कमान?

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल...

आंधी-तूफान में घिरा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर, पायलट के फैसले ने टाल दिया बड़ा खतरा?

Breaking News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img