पत्नी के साथ MS Dhoni ने किया अपने पैतृक गांव का दौरा, माही और साक्षी ने छुए बुजुर्गों के पैर

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक आता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही आखरी बार भारत विश्व चैंपियन बना था। महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए हमेशा उनके फैंस बेताब रहते हैं। आपको बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पैतृक गांव का दौरा किया है। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ वहां मौजूद रही हैं।

अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी

इस समय पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस का दिल जीत लिया है। इस वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कहां पहुंचकर बुजुर्गों के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है। महेंद्र सिंह धोनी का यह अंदाज लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है और महेंद्र सिंह धोनी के इस व्यवहार की फैंस प्रशंसा कर रहे हैं।

भैया दूज मनाने के लिए गांव गए थे धोनी

15 नवंबर को पूरे देश में भाई बहन का त्योहार भैया दूज भी मनाया गया है इसके साथ वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर के दिन ही खेला गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी 15 नवंबर को भैया दूज का त्यौहार मनाने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। जैसे ही गांव वालों को पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी गांव में आए हुए तो गांव के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे हैं।

Read More-प्रेग्नेंट है कैटरीना कैफ? वायरल वीडियो में फिर दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

Hot this week

10 ओवर में सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 156; जानें कैसे ने किया कमाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद...

CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेस बोली- ‘उनके पास तीन…’

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img