Thursday, February 19, 2026

14 साल के बच्चे ने चलाई टोयोटा इनोवा, फिर हुई ऐसी घटना…, देखें वीडियो

Viral Video: भारत में अधिकतर बच्चे कम उम्र में गाड़ी चलाने लगते हैं। भारत में कम उम्र में कई बच्चे गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं। कई बार छोटे बच्चों को दो पहिया और चार पहिया वाहनों को चलते हुए देखा गया है। लेकिन कई बार छोटे बच्चों के जरा सी गलती से लोगों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है। कम उम्र में छोटे बच्चों को वाहन चलाना भारी पड़ जाता है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आ रहा है। इसमें एक 14 साल का बच्चा चार पहिया गाड़ी चलने लगता है जिससे वहां पर दुर्घटना हो जाती है।

14 साल के बच्चे ने चलाई चार पहिया गाड़ी

इस समय सीसीटीवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 14 साल का बच्चा काले रंग की टोयोटा इनोवा एमपीवी चलाकर घर से रोड की तरफ मुड़ता है। तभी वह बच्चा अपना नियंत्रण को देता है और पड़ोस में खड़े ऑटो रिक्शा से टोयोटा इनोवा एमपीवी की टक्कर हो जाती है।

बच्चों ने मारी बुजुर्ग को टक्कर

इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि यह बच्चा ऑटो को टक्कर मारने के बाद वहां पर भी नहीं रुकता। इसके बाद यह बच्चा आगे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार देता है। बुजुर्ग व्यक्ति भागने की कोशिश करता है लेकिन वह बच्चा लगातार गाड़ी चलाता रहता है जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो जाता है।

Read More-नील भट्ट नहीं थे Aishwarya Sharma का पहला प्यार, वीडियो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img