अंधेरे में छत पर बैठे थे 3 तेंदुए, अचानक ग्रामीणों की पड़ी नजर; VIDEO ने उड़ाई नींद

Moradabad News: मुरादाबाद के कांठ इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात एक नलकूप की छत पर तीन तेंदुए एक साथ दिखाई दिए। मामला समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि नलकूप आबादी से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर जब छत पर बैठे तेंदुओं पर पड़ी तो उन्होंने कार के अंदर से ही वीडियो बना लिया। बाद में इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। कुछ देर बाद तीनों तेंदुए वहां से उतरकर गन्ने के खेतों की तरफ चले गए।

बारिश के बाद बढ़ी तेंदुओं की आवाजाही

कांठ और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद गन्ने के खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में तेंदुओं की गतिविधियां रिहायशी इलाकों के आसपास बढ़ने की बात सामने आई है। तीन तेंदुओं के एक साथ दिखाई देने की घटना के बाद इलाके के 20 से अधिक गांवों में लोगों के बीच डर का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से बच रहे हैं और शाम के बाद घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। तेंदुओं की मौजूदगी से खेती से जुड़े काम भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, कई तेंदुए पकड़े गए

तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। हाल ही में ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में पिंजरे में करीब एक साल का तेंदुआ पकड़ा गया था। विभाग के मुताबिक, वह करीब एक महीने से इलाके में सक्रिय था। इसके अलावा कांठ के भरतपुर में भी एक तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए तेंदुओं को स्वास्थ्य जांच के लिए डियर पार्क भेजा गया है। फिलहाल इलाके में 41 पिंजरे लगाए गए हैं और टीमों की निगरानी जारी है।

डेढ़ महीने में कई हमलों की जानकारी

तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों के बीच पिछले करीब डेढ़ महीने में हमलों में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें तीन महिलाएं शामिल बताई गई हैं। इसके अलावा आसपास के इलाकों में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। वन विभाग की टीमें तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे खेतों और जंगल के आसपास अकेले न जाएं और विशेष रूप से शाम के समय सतर्क रहें।

Read More-नोएडा के इस जमीन मामले ने मचा दिया था हड़कंप, अब वरिष्ठ PCS अधिकारी पर हुई सबसे बड़ी कार्रवाई

 

Hot this week

10 साल का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापुला फेज-3, जानिए किन लोगों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img