अमेरिका के अत्याधुनिक F-35A Lightning II लड़ाकू विमान पहली बार भारत में आयोजित हो रहे ‘तरंग शक्ति 2026’ अभ्यास का हिस्सा बने हैं। इन विमानों की खासियत उनकी स्टेल्थ तकनीक, आधुनिक सेंसर और दूसरे विमानों के साथ तेजी से जानकारी साझा करने की क्षमता है। इस अभ्यास के जरिए भारतीय वायुसेना और अमेरिकी वायुसेना को एक साथ ट्रेनिंग करने और आपसी तालमेल बढ़ाने का मौका मिल रहा है।
जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 6 F-35A और 200 से ज्यादा अमेरिकी जवान
भारतीय वायुसेना की मेजबानी में ‘तरंग शक्ति 2026’ का दूसरा संस्करण राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चल रहा है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि अमेरिकी वायु शक्ति जोधपुर पहुंच चुकी है। अमेरिका के छह F-35A विमान और 200 से अधिक वायुसैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए हैं। यह पहली बार है जब F-35A भारत में किसी हवाई युद्धाभ्यास का हिस्सा बना है। इस वजह से ‘तरंग शक्ति 2026’ में इन विमानों की मौजूदगी को खास माना जा रहा है।
The @usairforce F-35A Lightning IIs are making their exercise debut in India at Tarang Shakti.
Combining stealth, advanced sensors, and information-sharing capabilities, the F-35s bring new opportunities to train with the Indian Air Force and other partners, strengthening… pic.twitter.com/wGfT6OxtAc
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 29, 2026
8 देश सीधे शामिल, 32 देश बने अभ्यास के प्रेक्षक
‘तरंग शक्ति 2026’ में भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई समेत कुल 8 देश अपने सैन्य विमानों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 32 अन्य देश अभ्यास में ऑब्जर्वर के तौर पर जुड़े हैं। इससे पहले 2024 में ‘तरंग शक्ति’ का पहला संस्करण आयोजित हुआ था। उस समय अभ्यास दो चरणों में हुआ था, जिसमें पहला चरण तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस और दूसरा चरण राजस्थान के जोधपुर एयरबेस पर आयोजित किया गया था।
Read More-10 साल का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापुला फेज-3, जानिए किन लोगों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा








