Home देश भारत में पहली बार गरजेगा F-35A! अमेरिका ने IAF को बताया ‘पार्टनर’,...

भारत में पहली बार गरजेगा F-35A! अमेरिका ने IAF को बताया ‘पार्टनर’, जानें क्यों खास है यह विमान

भारत में पहली बार F-35A स्टेल्थ फाइटर तरंग शक्ति 2026 में IAF के साथ अभ्यास कर रहा है। जानें F-35A की खासियत और इस एक्सरसाइज की पूरी जानकारी।

F-35A

अमेरिका के अत्याधुनिक F-35A Lightning II लड़ाकू विमान पहली बार भारत में आयोजित हो रहे ‘तरंग शक्ति 2026’ अभ्यास का हिस्सा बने हैं। इन विमानों की खासियत उनकी स्टेल्थ तकनीक, आधुनिक सेंसर और दूसरे विमानों के साथ तेजी से जानकारी साझा करने की क्षमता है। इस अभ्यास के जरिए भारतीय वायुसेना और अमेरिकी वायुसेना को एक साथ ट्रेनिंग करने और आपसी तालमेल बढ़ाने का मौका मिल रहा है।

जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 6 F-35A और 200 से ज्यादा अमेरिकी जवान

भारतीय वायुसेना की मेजबानी में ‘तरंग शक्ति 2026’ का दूसरा संस्करण राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चल रहा है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि अमेरिकी वायु शक्ति जोधपुर पहुंच चुकी है। अमेरिका के छह F-35A विमान और 200 से अधिक वायुसैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए हैं। यह पहली बार है जब F-35A भारत में किसी हवाई युद्धाभ्यास का हिस्सा बना है। इस वजह से ‘तरंग शक्ति 2026’ में इन विमानों की मौजूदगी को खास माना जा रहा है।

8 देश सीधे शामिल, 32 देश बने अभ्यास के प्रेक्षक

‘तरंग शक्ति 2026’ में भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई समेत कुल 8 देश अपने सैन्य विमानों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 32 अन्य देश अभ्यास में ऑब्जर्वर के तौर पर जुड़े हैं। इससे पहले 2024 में ‘तरंग शक्ति’ का पहला संस्करण आयोजित हुआ था। उस समय अभ्यास दो चरणों में हुआ था, जिसमें पहला चरण तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस और दूसरा चरण राजस्थान के जोधपुर एयरबेस पर आयोजित किया गया था।

Read More-10 साल का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापुला फेज-3, जानिए किन लोगों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा

 

Exit mobile version