इस तरीके से खाएं लहसुन दांत दर्द, खांसी-जुकाम से पाएं छुटकारा

यदि आप भी बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी से परेशान हैं और अंग्रेजी दवा खाने से बचना चाहते हैं तो घर के किचन में मौजूद यह औषधि आपको काफी राहत देगी। लगभग हर किचन में लहसुन पाया जाता है लेकिन बता दें लहसुन एक औषधि भी है। ज्यादातर लहसुन का प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, मगर लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से भी बचा सकती है।

आयुर्वेद डॉक्टर बताते हैं कि यदि आपके दांतों में काफी दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली बहुत फायदेमंद है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दांत के दर्द से काफी आराम दिलाते हैं। इसका नियमित सेवन सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन को ही नियमित नहीं करता, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर कर देता है। बता दें लहसुन पेट संबंधी परेशानियों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। लहसुन के सेवन से पेट के टॉक्सिन्स को साफ करता है।

ऐसे करें खांसी-जुकाम में इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन खांसी और जुकाम से बचने के लिए किया जाता है। अगर आप भी कफ और खांसी की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना खाने के साथ कच्चा लहसुन अवश्य खाएं। अगर आप ऐसा करें तो आप भी मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे। आपको जान कर हैरानी होगी लहसुन का सेवन वजन घटाने में भी सहायक है। यदि आप लहसुन की कच्ची कली नहीं खा पा रहे हैं तो आप इसको भूनकर भी प्रयोग कर सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर है लहसुन

लहसुन में प्रोटीन, वसा, कार्बोज, आयरन पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें विटामिन A, B, C एवं सल्फ्यूरिक एसिड होता है। लहसुन के सेवन से कई संक्रामक बीमारियां दूर हो सकती हैं, मगर इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में इसका प्रयोग कम मात्रा में करना चाहिए।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img