10 साल की शादी, 3 बच्चों का परिवार… फिर प्रेमिका के साथ उठाया ऐसा कदम, हरदोई में मची सनसनी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कछौना थाना क्षेत्र के चौरा गांव में रहने वाले 35 वर्षीय श्रवण कुमार और 20 वर्षीय कुंती ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो दोनों के शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिलने-जुलने के दौरान हुआ था प्रेम, गांव में भी थी चर्चा

जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि श्रवण का अपनी बहन के ससुराल आने-जाने के दौरान कुंती से परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस रिश्ते की जानकारी गांव और दोनों परिवारों को भी हो गई थी। दो दिन पहले श्रवण कुंती से मिलने उसके गांव गया था, जहां ग्रामीणों ने दोनों को साथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई और दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया गया। पंचायत के बाद कुंती, श्रवण के साथ उसके घर आ गई।

पत्नी के घर लौटने के बाद हुआ विवाद, फिर उठाया बड़ा कदम

बताया जा रहा है कि उसी दौरान श्रवण की पत्नी भी मायके से वापस घर आ गई। घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच कुंती को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार रात दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद श्रवण और कुंती एक कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों फंदे से लटके मिले। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और साफ हो सकेगी। साथ ही परिवार के लोगों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोग सदमे में हैं।

Read more-जयमाला के मंच पर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने अचानक तोड़ दी शादी? आधी रात बिना दुल्हन लौट गई बारात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img