चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने मांगी मन्नत,बिना कुछ खाए पिए लैंडिंग तक रखेंगी व्रत

इसी बीच सीमा हैदर को लेकर भी खबर सामने आ रही है कहा जा रहा है की सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 के लिए मन्नत मानी है। सीमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो सजा किया है जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 सफलता के लिए व्रत रखने की बात कही है।

274

Chandrayan 3 Land Time: आज पूरा देश चंद्रयान 3 मिशन की सफलता की कामना कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा देश दुआ कर रहा है। हर किसी की निगाहें इसी मिशन पर टिकी हुई है उड़ीसा की एक मस्जिद में चंद्रयान 3 के लिए दुआ की गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने भी मिशन की सफलता के लिए गुरुद्वारे में प्रार्थना की है। अब इसी बीच सीमा हैदर को लेकर भी खबर सामने आ रही है कहा जा रहा है की सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 के लिए मन्नत मानी है। सीमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो सजा किया है जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 सफलता के लिए व्रत रखने की बात कही है।

व्रत रखेंगी सीमा हैदर

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने बताया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी वह चंद्रयान-3 के लिए व्रत रखेंगी। चंद्रयान 3 जब तक चांद पर लैंड नहीं करेगा तब तक सीमा भूखी प्यासी रहेंगी। सीमा ने कहा कि मैं तभी कुछ खाऊंगी जब मिशन चांद पर सफलतापूर्वक पहुंच जाएगा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह कहते हुई नजर आ रही है जब चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाएगा तब यह मेरे भारत देश के लिए गौरव का पल होगा।

पीएम मोदी ने की है देश की तरक्की के लिए मेहनत

सीमा हैदर ने आगे इस वायरल वीडियो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि ‘पीएम मोदी भारत देश के तरक्की के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर भारत सफलतापूर्वक चांद पर इस मिशन को पूरा कर लेता है तो पूरे विश्व में भारत का दबदबा होगा। मैं हमेशा दुआ करती हूं कि मेरा देश भारत हमेशा विश्व में आगे जाए।’

Read More-‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाने पर फूटा Seema Haider के पहले पति का गुस्सा, गुलाम हैदर ने किया ये बड़ा ऐलान