Thursday, December 4, 2025

G20 समिट के बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना कहा- ‘मेहमानों के सामने देश का सच छिपाने…’

G20 Summit India: इस समय नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन चल रहा है। विदेश के मेहमान हमारे देश में आए हुए हैं। अब इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश की सच्चाई हमारे मेहमानों के सामने छुपा रहे हैं। हालांकि आपको बता दे इस समय राहुल गांधी दिल्ली में नहीं बल्कि यूरोप के दौरे पर हैं।

‘भारत सरकार हमारे देश के जानवरों को छिपा रही है’

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि,”भारत सरकार हमारे लोगों और जानवरों को छिपा रही है। हमारे मेहमानों के सामने भारत की सच्चाई छुपाने की कोई जरूरत नहीं है।” वही आपको बता दे इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली के बसंत विहार की एक झुग्गी बस्ती कुली कैंप का एक वीडियो शेयर किया था जिसे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले छिपा दिया गया था। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में कांग्रेस ने दावा किया था कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय नेताओं के आगमन से पहले सड़कों पर कुत्तों को बेरह में से पीटा जा रहा है और पिंजरे में डाल दिया जाता है।

‘मीडिया को नहीं पूछने दिए जा रहे सवाल’

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि मीडिया को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी गई। राष्ट्रपति बाइडेन की टीम का कहना है कि कई अनुरोधों के बावजूद भी भारत सरकार ने दोनों नेताओं की द्विपक्षीय है बैठक के बाद मीडिया को जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी।

Read More-भारत में हुआ G-20 समिट का आगाज, PM मोदी ने संबोधन में दिया बड़ा संदेश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img