दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, जागरण कार्यक्रम की स्टेज गिरने से 1 की मौत 17 घायल

Delhi News: दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित कालकाजी मंदिर में एक भीषण हादसा हो गया है। मंदिर परिसर में एक जागरण कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान मंच भरभराकर गिर पड़ी। जिससे एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मंच गिरने के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में करीब 1500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337, 304 और 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एक महिला की हुई मौत 17 घायल

जानकारी के मुताबिक कालकाजी मंदिर में महंत परिसर में जागरण हो रहा था। इस दौरान सिंगर बी प्राक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। मंच पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे तभी लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनी मंच भरभराकर टूट पड़ी। जिसमें 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सभी का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। लगभग 45 साल की एक महिला को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जागरण कार्यक्रम को पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत

वही रिपोर्ट्स के मुताबिक कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण कार्यक्रम की इजाजत पुलिस ने नहीं दी थी। घटना के समय जागरण में करीब 1500 से 1600 लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। हालांकि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए थे। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है जबकि कुछ के बोन फैक्चर होने की सूचना मिली है।

Read More-UP News: सपा ने ऑफर की कांग्रेस को 11 सीटें, अखिलेश यादव के इस फैसले से खुश नहीं है कांग्रेस

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img