बस्तर की सैर बनी आखिरी सफर! मशहूर बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर के साथ क्या हुआ? चली गई जान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर Riddhi Thakka की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह करीब 20 बाइकर्स के ग्रुप के साथ यात्रा पर निकली थीं। हादसा बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, रिद्धि अपनी बाइक से जा रही थीं, तभी एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

20 बाइकर्स के ग्रुप के साथ बस्तर जा रही थीं रिद्धि

पुलिस के अनुसार, रिद्धि ठक्कर मुंबई के बोरीवली इलाके की रहने वाली थीं। वह बजाज एवेंजर बाइक चला रही थीं और महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों से आए करीब 20 बाइकर्स के ग्रुप का हिस्सा थीं। यह ग्रुप बस्तर घूमने के लिए निकला था और यात्रा से पहले रायपुर में एकत्र हुआ था। बुधवार सुबह ग्रुप के सदस्य NH-30 पर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास हादसा हो गया।

टक्कर के बाद मौके से भाग गया भारी वाहन

हादसे के बाद रिद्धि सड़क पर गंभीर हालत में घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला भारी वाहन मौके पर नहीं रुका और वहां से फरार हो गया। साथी बाइकर्स ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और रिद्धि को कांकेर जिले के चरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर की तलाश जारी

अस्पताल में डॉक्टरों ने रिद्धि का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में शामिल भारी वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य जानकारी के जरिए फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

Read More-चोर की अजीब करतूत! शोरूम में नहाया, लुंगी पहनकर नाचा और फिर 4.71 लाख की बाइक लेकर हुआ फरार

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img