अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान एक और जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेरा

Anantnag Encounter: इस समय आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ चल रही है। आतंकवादियों से मुठभेड़ में भारत के कई जवान शहीद हो गए हैं। आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में डीएसपी, कर्नल और मेजर शहीद हो गए हैं। इसके बाद लगातार सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। लेकिन आज सुबह आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मियों का एक जवान और शहीद हो गया है।

एक और जवान हुआ शहीद

आतंकवादियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। कई जगह ड्रोन से सुरक्षा कर्मियों को ढूंढा जा रहा है। इसी बीच झाड़ियां में सुरक्षा कर्मियों के एक जवान का शव देखा गया है। हालत अभी तक सुरक्षा कर्मी के शहीद जवान का शव नीचे नहीं लाया गया है क्योंकि शव आतंकी ठिकाने के बिल्कुल सामने है। जहां से लगातार आतंकी गोलीबारी कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी का एक और शव मिलने से शहीदों की संख्या तीन से चार हो गई है।

चारों तरफ से घिरे आतंकवादी

सुरक्षा कर्मी लगातार आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाकर्मी नुकसान को बचाते हुए धीमे-धीमे आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ कुत्तों और ड्रोन के जरिए आतंकवादियों की सही स्थिति का पता लगाया जा रहा है। हालांकि सुरक्षा वालों ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर लिया है और आतंकवादियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

Read More-मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा! प्राइवेट जेट रनवे से फिसला,विमान के हुए दो टुकड़े

Hot this week

POK पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा! कहा- ‘मोदी सरकार ही भारत में…’

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कैसरगंज के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img