Friday, November 21, 2025

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस ने बिकिनी में शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें, लोग बोले- शर्म नाम की भी कोई चीज है

Karishma Sawant Photos: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री करिश्मा सावंत राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आरोही का किरदार निभाती हुई नजर आई। इस शो में करिश्मा सावंत ने आरोही के किरदार से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इस शो में करिश्मा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो अक्षरा से जलती थी और खुद को बेहतर दिखने की कोशिश करती थी। करिश्मा सावंत भले ही इस टीवी शो से अलविदा कह दिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

करिश्मा सावंत ने शेयर की ऐसी तस्वीरें

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री करिश्मा सावंत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा सावंत का बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की है उन्हें देखा जा सकता है कि वह समंदर किनारे बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। वह समुद्र के किनारे मस्ती भी करती हुई दिखाई दे रही हैं। करिश्मा सावंत के कुछ फैंस को उनकी यह तस्वीरें काफी पसंद आई तो कुछ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

करिश्मा सावंत की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद आ रही है तो कुछ लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही हैं। एक यूजर ने करिश्मा सावंत की इन तस्वीरों पर लिखा,”शर्म नाम की भी कोई चीज होती है।” वही दूसरे यूजर ने लिखा,”करिश्मा मेरी फेवरेट थी लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद अब दिल से उतर गई।” वहीं एक अन्य ने लिखा,”आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी करिश्मा।”

Read More-बदन पर पानी डालकर Nora Fatehi ने नेशनल टीवी पर किया ऐसा डांस, देखकर भड़के लोग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img