Friday, November 14, 2025

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद में क्या-क्या मिला? Sunil Lahri ने दिखाया

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी के दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सफल हुआ है। राम मंदिर कहां प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारों को आमंत्रण दिया गया था। आपको बता दे कि रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को भी राम मंदिर प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला था। इसके बाद सुनील लहरी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद को लोगों को दिखाया है।

सुनील लहरी ने दिखाया राम मंदिर का प्रसाद

टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर आए दिन नई-नई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभा चुके सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद दिखाया है। सुनील लहरी ने लिखा “क्या आप लोग जानना चाहते हैं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में क्या प्रसाद मिला। और मैं उस प्रसाद का क्या करने वाला हूं।” इस दौरान उन्हें राम मंदिर का प्रतिष्ठा में मिले प्रसाद को दिखाया जिसमें एक स्टील का डब्बा था। जिसमें बेसन के लड्डू , तुलसी माला दिखाई फिर रूद्राक्ष, चावल, घागा और शबरी के बेर रखे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कुमकुम, केसर, दीया, गंगाजल, मिठाईयों से भरा एक बड़ा डब्बा भी देखा जा सकता है।

पहले नहीं मिला था सुनील लहरी को आमंत्रण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता माता का रोल अदा करने वाली दीपिका चिखलिया को आमंत्रण पत्र दिया गया था। लेकिन इस दौरान सुनील लहरी को आमंत्रण पत्र नहीं दिया गया था जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसकी नाराजगी भी जताई थी। फिर अंत में सुनील लहरी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण मिला था और वह अयोध्या पहुंचे थे।

Read More-प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदल गई रामलला की आभा, नजारा देख अचंभित रह गए मूर्तिकार योगीराज

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img