Friday, January 23, 2026

व्हाइट लहंगा पहन परिणीति ने ओढ़ी राघव के नाम की चुनर, लिए सात फेरे,एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

Parineeti Raghav Wedding: आखिरकार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए हैं। परिणीति और राघव चड्ढा ने कल 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए हैं। परिणीति और राघव की शादी में बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिकल के लोग भी शामिल हुए थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि अब इसी बीच राघव चड्ढा की दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह राघव का हाथ थामे हुए मंडप में सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की शादी की तस्वीरें

हॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने अपनी शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं।परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर शादी की खुशी साथ दिखाई दे रही है। परिणीति और राघव ने अपनी शादी में व्हाइट थीम रखी थी। जहां पहनी थी ने व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। तो वही आम आदमी पार्टी के नेता और दूल्हे राजा राघव चड्ढा व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने ओढ़ी राघव के नाम की चुनर

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें देखा जा सकता है की एक्ट्रेस राघव चढ़ा के नाम की चुनर ओढ़े हुए दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है जो एक्ट्रेस ने चुनर ओढ़ रखी है उस पर राघव चड्ढा का नाम लिखा है। आपको बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में अरविंद केजरीवाल से लेकर सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे।

Read More-प्रेग्नेंट है ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद? पोस्ट देख लोगों के उड़े होश

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img