गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच सुनीता ने तलाक के लिए केस भी दाखिल किया था। हालांकि, अब उन्होंने यह केस वापस ले लिया है। तलाक का केस वापस लेने के बाद सुनीता का एक फोन कॉल चर्चा में आ गया है। दरअसल, राखी सावंत ने पैपराजी के सामने सुनीता को फोन किया और बातचीत के दौरान उनके रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आईं। सुनीता ने कहा कि वह करीब 5-6 साल से काफी कुछ चुपचाप सह रही थीं और अब उन्हें अलग-अलग जगहों से फोन आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक पत्नी होने के नाते उनके लिए यह स्थिति आसान नहीं है।
‘ये लोग शादी करने के प्लान में थे’, सुनीता ने बताई वजह
बातचीत के दौरान राखी सावंत ने सुनीता को अपने फैसले पर ध्यान देने की सलाह दी। राखी ने उनसे अपनी संपत्ति और भविष्य को लेकर भी सावधान रहने को कहा। इसी दौरान सुनीता ने तलाक केस वापस लेने की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें पता चला था कि “ये लोग शादी करने के प्लान में थे।” सुनीता की इस बात के बाद एक बार फिर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, फोन कॉल में जिस शादी की योजना का जिक्र किया गया, उसे लेकर सुनीता ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।
रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ चुका है गोविंदा का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स में गोविंदा का नाम रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म ‘रूपा’ में साथ काम कर रहे हैं। यह रानी की पहली फिल्म बताई जा रही है और गोविंदा उन्हें लॉन्च कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है। इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगती रही हैं। इससे पहले सुनीता ने गोविंदा को लेकर ‘शुगर डैडी’ जैसी टिप्पणी भी की थी, जिसके बाद गोविंदा ने उन्हें अपनी हद में रहने की बात कही थी। फिलहाल दोनों के बीच चल रही इन चर्चाओं पर आधिकारिक तौर पर पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है।
Read more-पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल








