एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर ऐसा था Salman Khan का रिएक्शन, बयां किए थे जज्बात

सलमान के नसीब में ऐश्वर्या नहीं थी और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हो गई।

197
Salman Khan

Salman Khan: सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई फेमस अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है लेकिन अभी तक सलमान खान ने शादी नहीं की है। सलमान खान का नाम अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था तब ऐश्वर्या राय की शादी नहीं हुई थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के चर्चे बॉलीवुड गली यारों में काफी हुआ करते थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने बॉलीवुड गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी है। हालांकि सलमान के नसीब में ऐश्वर्या नहीं थी और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हो गई। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर सलमान खान का कैसा रिएक्शन था।

ऐश्वर्या राय की शादी पर ऐसा था सलमान खान का रिएक्शन

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद किया करते थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। वही उनके ब्रेकअप की कहानी भी किसी से छुपी नहीं है। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर कई सारे आप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सलमान ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट भी की है। 2007 में ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हो गई। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से ऐश्वर्या राय की शादी के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बहुत ही हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया था।

सलमान ने एक्स गर्लफ्रेंड की शादी पर बयां किए थे जज्बात

‘आपकी अदालत’ के दौरान जब सलमान खान से एक्स गर्लफ्रेंड की शादी को लेकर सवाल किया गया तो सलमान खान ने कहा,’मुझे खुशी है ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हुई है। वे एक शानदार इंसान है यह सबसे अच्छी बात है। जो कोई भी एक्स बॉयफ्रेंड चाहता है।’ वहीं अब आपको बता दे सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

Read More-मौत की झूठी खबर फैलाने वाली पूनम पांडे का Urfi Javed ने उड़ाया मजाक, तस्वीर शेयर कर कहा-‘मैं मेरी नहीं हूं…’