Friday, January 23, 2026

पैपराजी को देख Parineeti Chopra का पारा हुआ हाई? कहा-‘अरे यार बस…’

Parineeti Chopra: बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में परिणीति चोपड़ा कुछ गुस्साई हुई नजर आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को बहुत ही ज्यादा हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा साधारण प्लाजो और कुर्ता पहन कर एक इवेंट में पहुंची है जहां बाहर उनका पैपराजी ही वेट कर रहे होते हैं। जैसे ही परिणीति चोपड़ा बाहर आती हैं पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं तभी परिणीति चोपड़ा इरिटेट हो जाती हैं और पैपराजी से कहती हैं कि ‘अरे यार बस…’ जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड पर प्राची को दूर हटाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने परिणीति चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। परिणीति चोपड़ा के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि ‘ऐसे सेलेब्स को कवर ही मत करो जो मुंह बनाए’। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘इतनी बड़ी सेलिब्रिटी भी नहीं हो इतना एटीट्यूड दिखा रही हो’। इसके बाद एक अन्य यूजर ने परिणीति चोपड़ा के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘पहले मीडिया को बुलाओ फिर भगाओ’।

READ MORE-पापा बनने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, पत्नी Kiara Advani है प्रेग्नेंट? कार्तिक के साथ लेटेस्ट तस्वीर ने मचाया तहलका

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img