Thursday, February 19, 2026

पति से अलग होने के बाद मां Hema Malini के घर रहेंगी ईशा देओल! शादी के 12 साल बाद भरत से लिया तलाक

Esha Deol Divorce: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने शादी के 12 साल बाद अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है। एक्ट्रेस ने साल 2012 में अपने बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की थी। आप दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भरत के एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर की वजह से दोनों का तलाक हुआ है। ईशा और भरत अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कपल गोल्स देते दिखाई देते थे लेकिन काफी लंबे समय से दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ एक भी तस्वीर नहीं शेयर की थी। इसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी हालांकि आज दोनों ने खुद इन खबरों पर मुहर लगा दी है। अपने पति से डिवोर्स लेने के बाद ईशा देओल कहां रहेगी इसको लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है।

तलाक के बाद मां के घर रहेगी ईशा देओल!

तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल और भरत ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि वह दोनों आपसी सहमत से अलग हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पति से अलग होने के बाद ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी के जुहू वाले अद्वितीय बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही है। दरअसल ईशा देओल अपने पति के बांद्रा वाले घर में दोनों बेटियों के साथ रह रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

हेमा मालिनी के बर्थडे पर भी नहीं दिखे थे भरत

ईशा देओल और भरत के डिवोर्स की खबरें काफी लंबे समय से सामने आ रही थी। ईशा देओल की मां और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हेमा मालिनी के 75 में बर्थडे पार्टी में भी भरत दिखाई नहीं दिए थे इन सब ने दोनों के डिवोर्स रुमर्स को और भी बढ़ावा दे दिया था। वही आपको बता दें ईशा देओल और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी।

Read More-एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर ऐसा था Salman Khan का रिएक्शन, बयां किए थे जज्बात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img