दुल्हन बनेगी ऋषभ पंत की बहन साक्षी, रोहित, विराट और धोनी सहित शामिल होंगे ये क्रिकेटर

खबरें आ रही है कि ऋषभ पंत( Rishabh pant) की शादी में‌ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित विराट कोहली(Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचेंगे।

14
Rishabh Pant Sister Wedding

Rishabh Pant Sister Wedding: भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत के घर में शहनाई बजने जा रही है। ऋषभ पंत (Rishabh pant) की बहन साक्षी पंत (Sakshi Pant) की शादी होने जा रही है। ऋषभ की बहन साक्षी की शादी का फंक्शन मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड के मसूरी में होगा। खबरें आ रही है कि ऋषभ पंत( Rishabh pant) की शादी में‌ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित विराट कोहली(Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचेंगे।

पंत की बहन की शादी में पहुंचेंगे रोहित और धोनी

ऋषभ पंत की बहन साक्षी की सगाई जनवरी 2024 में हुई थी। ऋषभ पंत (Rishabh pant) की बहन की सगाई का फंक्शन लंदन में हुआ था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Dhoni) भी शामिल हुए थे। शादी में भी महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई क्रिकेटर के शिरकत करने की खबरें आ रही हैं। साक्षी पंत (Sakshi Pant) की शादी अंकित चौधरी से हो रही है जो पेशे से एक बिजनेसमैन है। उन्होंने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। साक्षी पंत की पढ़ाई यूके से हुई है।

लखनऊ टीम की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत चैंपियन ट्रॉफी में खेलते हुए नजर नहीं आए। लेकिन आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जेंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लखनऊ टीम ने आईपीएल 2025 मेगा एक्शन में पंत को 27 करोड रुपए में खरीदा था। इस बोली के कारण पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने थे।

Read More-फाइनल जीतने के बाद मैदान पर दिखा रोहित और कोहली का दोस्ताना अंदाज, डांडिया खेलते हुए कुछ इस तरह मनाया जश्न