Home UP हाईवे पर UP रोडवेज बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई भीषण टक्कर, 4...

हाईवे पर UP रोडवेज बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई। जानिए हादसे की पूरी जानकारी।

3
Moradabad Road Accident

Moradabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर यूपी रोडवेज की बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार यात्रियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

लदावली गांव के पास कैसे हुआ भीषण हादसा?

यह दुर्घटना मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी गलती थी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार यात्रियों ने तोड़ा दम

हादसे में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर नीरज अग्रवाल के मुताबिक, शनिवार सुबह चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। डॉक्टर ने बताया कि चारों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, एक युवक ने बताया कि हादसे में उसकी बहन और भांजे की भी मौत हुई है। वे स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। परिवार को घटना की खबर मिलने के बाद से मातम पसरा हुआ है।

यूपी में लगातार हो रहे सड़क हादसे, पहले कन्नौज में गई थी चार छात्रों की जान

मुरादाबाद की इस घटना ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में चार छात्रों की मौत हो गई थी। बस में करीब 50 बच्चे और छह शिक्षक सवार थे। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं। फिलहाल मुरादाबाद पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Read More-वंदे भारत में खाने का पहला निवाला लेते ही यात्री के उड़े होश! वड़े के अंदर निकली ऐसी चीज, IRCTC में मचा हड़कंप