MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिनों पहले अपना 42 वां जन्मदिन मनाया है। धोनी के जन्मदिन पर फैंस से लेकर कई क्रिकेटर ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि जन्मदिन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक देखने को मिला है। धोनी के फैंस ने एयरपोर्ट पर उनका अनोखे अंदाज में वेलकम किया है
चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में चेन्नई पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म के आईडीयो और ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे हैं। नारायण सिंह धोनी का लुक बहुत ही ज्यादा चर्चा में बना हुआ है महेंद्र सिंह धोनी ने जन्मदिन के बाद अपना लुक बदल दिया है।
Thala Dhoni in Chennai for the Audio and Trailer launch of his first production Movie LGM 💛#MSDhoni #LGM pic.twitter.com/hzwwcOcfAN
— WhistlePodu Army ® – CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) July 9, 2023
एयरपोर्ट पर गूंजे धोनी के नारे
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एयरपोर्ट पर खास अंदाज में स्वागत किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी के वायरल वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के फैन पेज ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को देखकर उनके फैंस धोनी धोनी के नारे लगा रहे हैं।