17 महीने बाद किंग कोहली ने जड़ा 81वां शतक, मैदान से ही वाइफ को दिया फ्लाइंग किस

Virat Kohli Century: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले काफी लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में खराब फार्म से जूझ रहे थे। पिछले 17 महीने से इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के पहले से कोई भी शतक नहीं आया था लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार शतक लगाया है शक के बाद विराट कोहली बहुत खुश नजर आए और उन्होंने मैदान से ही अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस दी है।

कोहली ने जड़ा शतक

पहली पारी में पांच रन पर आउट होने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दूसरी पारी में धमाकेदार वापसी की है। विराट कोहली ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। यह विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 81 वां शतक था। लेकिन इसके लिए विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में 17 महीने तक इंतजार करना पड़ा और पिछले 17 महीने से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में कोई भी शतक नहीं लगा पाए थे।

अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ज्यादातर अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का मैदान पर सपोर्ट करने पहुंचती हैं और वह स्टैंड्स में विराट कोहली को चियर करते हैं। जब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में विराट कोहली ने शतक लगाया तब अनुष्का शर्मा बहुत ही ज्यादा खुश हुई और शतक के बाद विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस लिए दिया।

Read More-राहुल-यशस्वी की ऐतिहासिक पारी, टीम इंडिया के लिए रचा इतिहास

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img